Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

शेयर बाजार में तेजी, BSE Sensex और Nifty 50 दोनों में उछाल

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1516 अंक बढ़कर 74,212.47 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 386.95 अंक बढ़कर 22,899.60 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 93.73 पर आ गया।

क्या है विशेषज्ञों की राय?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि रिकवरी के बावजूद निवेशकों का भरोसा पूरी तरह नहीं लौटा है। बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि वैश्विक हालात अभी भी अनिश्चित हैं और बाजार में भारी अस्थिरता देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आ रही खबरें और फिर उनके खंडन से बाजार तेजी से प्रभावित हो रहा है, जिससे कुछ निवेशक पहले से पोजिशन लेकर मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि वैश्विक संकेतक भी मिश्रित हैं। एशियाई बाजारों में शुरुआती बढ़त कम हो गई है, कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी है, अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जबकि सोना-चांदी में पिछले 25 दिनों से गिरावट जारी है। वहीं, अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स करीब 0.4% की गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में भी रात की तुलना में बढ़त कम होकर करीब 350 अंकों तक सिमट गई है। इस बीच, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को पांच दिनों के लिए टालने का ऐलान किया, यह कहते हुए कि गुप्त बातचीत में प्रगति हो रही है। हालांकि, ईरान ने इन दावों को फेक न्यूज बताते हुए किसी भी प्रत्यक्ष बातचीत से इनकार किया है। तनाव में अस्थायी नरमी के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक चिंता का केंद्र बना हुआ है, जिससे बाजार की दिशा पर अनिश्चितता का साया बना रह सकता है।

एशियाई बाजारों में दिखी तेजी

अन्य एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान देखा गया। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.75 प्रतिशत बढ़कर 51920 पर पहुंच गया, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 4849 पर पहुंच गया, हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.75 प्रतिशत बढ़कर 24797 पर पहुंच गया, ताइवान का भारित सूचकांक 32697 पर स्थिर रहा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *