Google Analytics Meta Pixel
खेल

धोनी के बयान से गूंजा चेपॉक, रिटायरमेंट सवाल पर दिया चौंकाने वाला जवाब

एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि एक हल्का-फुल्का मजाक है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हुए सीएसके फैन इवेंट के दौरान धोनी ने ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया। इस कार्यक्रम में अभिनेता शिवकार्तिकेयन भी मौजूद थे, जिन्होंने धोनी से मजाकिया अंदाज में अपील की कि वह लंबे समय तक आईपीएल खेलते रहें। इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- मैं कोशिश कर सकता हूं… 60 साल तक खेलने की।’ उनके इस जवाब पर स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा और सीएसके के फैंस हंस पड़े।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सीएसके फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया और धोनी के इस बयान को लेकर नए-नए रिएक्शन आने लगे। कई फैंस ने इसे मजाक से ज्यादा उम्मीद की तरह देखा। हालांकि, धोनी ने यह भी संकेत दिया कि उनकी उम्र में फिटनेस बनाए रखना आसान नहीं है, लेकिन उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज ने फैंस को खुश कर दिया।

IPL में धोनी का शानदार सफर

धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं और चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। हालांकि, 2024 सीजन से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी गई। पिछले सीजन में चोट के कारण उन्हें फिर कप्तानी संभालनी पड़ी थी।

क्या IPL 2026 होगा आखिरी सीजन?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *