आईपीएल 2026 में नए चेहरे, 10 विदेशी खिलाड़ी पहली बार आएंगे नजर
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इस बार कई नए विदेशी खिलाड़ी पहली बार मैदान पर उतरते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों में कुछ ऐसे भी हैं जो लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ को पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इन 10 खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी, क्योंकि ये अपनी-अपनी टीमों के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। इन 10 में से छह को तो पहली बार आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। आइए जानते हैं…
- फिन एलेन (न्यूजीलैंड, KKR)
फिन एलेन एक विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, जो पावरप्ले में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें दो करोड़ रुपये में खरीदा है। दिलचस्प बात यह है कि वह 2021 से आईपीएल स्क्वॉड का हिस्सा रहे, लेकिन अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब उनसे उम्मीदें और बढ़ गई हैं। खास बात तो यह है कि टी20 विश्वकप 2026 में उनके साथ ओपनिंग में धमाल मचाने वाले टिम साइफर्ट भी केकेआर में ही हैं।
- पथुम निसांका (श्रीलंका, DC)
