Google Analytics Meta Pixel
खेल

थॉमस और उबर कप 2026 में भारत को कठिन ड्रॉ मिला

थॉमस और उबर कप 2026 में भारत को कठिन ड्रॉ मिला है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने बुधवार को टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ जारी किया। इसके अनुसार भारत को पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चीन की कठिन चुनौती का सामना करना है।

भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप A में चीन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है। वहीं, भारतीय महिला टीम भी ग्रुप A में चीन के साथ है, जहां मेजबान डेनमार्क और यूक्रेन भी शामिल हैं। थॉमस कप का 34वां और उबर कप का 31वां संस्करण 24 अप्रैल से 3 मई तक डेनमार्क के हॉर्सेंस में खेला जाएगा। थॉमस कप मेंस और उबर कप विमेंस टीमों के बीच अयोजित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *