Google Analytics Meta Pixel
विदेश

चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे सटीक ऑप्टिकल घड़ियों में से एक विकसित की

चीन के वैज्ञानिकों ने दुनिया की सबसे सटीक ऑप्टिकल घड़ियों में से एक विकसित की है। यह घड़ी इतनी सटीक है कि करीब 30 अरब साल में भी इसमें सिर्फ 1 सेकंड की गलती होगी। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में समय की सबसे छोटी इकाई ‘सेकंड’ की नई परिभाषा तय करने में मदद कर सकती है।

यह घड़ी परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन के ऊर्जा स्तर बदलने पर निकलने वाली रोशनी की आवृत्ति को मापकर समय तय करती है। ऑप्टिकल घड़ियां अभी दुनिया की सबसे सटीक समय मापने वाली तकनीक मानी जाती हैं।

इतनी सटीक घड़ी से सैटेलाइट नेविगेशन, टेलीकॉम और वैज्ञानिक माप में बड़ी मदद मिल सकती है। इसके अलावा इससे गुरुत्वाकर्षण में छोटे बदलाव, धरती की सतह में होने वाले परिवर्तन और ज्वालामुखी गतिविधियों को भी ज्यादा सटीक तरीके से समझा जा सकेगा।

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर दुनिया के अलग-अलग संस्थानों में ऐसी कम से कम तीन घड़ियां एक जैसी सटीकता के साथ काम करने लगें, तो भविष्य में ‘सेकेंड’ की परिभाषा को दोबारा तय किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *