Google Analytics Meta Pixel
खेल

एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, टी20 का GOAT कोई और

टी20 क्रिकेट में महानतम खिलाड़ी को लेकर बहस हमेशा से होती रही है। कोई विराट कोहली को सर्वश्रेष्ठ मानता है, तो कोई क्रिस गेल की विस्फोटक बल्लेबाजी को टी20 का असली चेहरा बताता है। वहीं लसिथ मलिंगा जैसे घातक गेंदबाजों का भी इस फॉर्मेट में बड़ा दबदबा रहा है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने टी20 क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी को लेकर एक अलग ही राय दी है। दिलचस्प बात यह है कि खुद डिविलियर्स का नाम भी टी20 के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार हैं। हालांकि, उन्होंने न तो खुद का, न कोहली, न गेल और न ही मलिंगा का नाम लिया। डिविलियर्स ने एक वीडियो में ऐसे भारतीय गेंदबाज को टी20 का सबसे महान बताया, जिसका नाम सुनकर बड़े बड़े बल्लेबाज कांप जाते हैं। उस गेंदबाज का नाम है- जसप्रीत बुमराह।

वीडियो में क्या है?

क्रिकेट कमेंटेटर निखिल उत्तमचंदानी ने एक पुराना वीडियो शेयर कि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *