Google Analytics Meta Pixel
खेल

विवाद पर मेहदी हसन की दो टूक, बोले– नियमों के तहत हुआ रन आउट

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। यह मैच परिणाम से ज्यादा सलमान अली आगा के रन आउट के तरीके को लेकर चर्चा में है। आगा को जिस तरह आउट किया गया उसे खेल भावना के खिलाफ माना जा रहा है।

नाटकीय अंदाज में रन आउट हुए थे आगा

मैच के दौरान सलमान नाटकीय अंदाज में रन आउट हुए। मैदान पर मौजूद सभी लोग यह वाक्या देखकर चौंक गए। बांग्लादेश के कप्तान मिराज ने जिस तरह से सलमान को रन आउट किया उसने एक नई बहस छेड़ दी है। यह घटना पाकिस्तान पारी के 39वें ओवर में घटी। मेहदी हसन मिराज की गेंद चौथी गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने शॉट खेला।
गेंद को रोकने के लिए मिराज आगे बढ़े और अपने पैर से उन्होंने इसे रोका। इस दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा क्रीज से बाहर निकले हुए थे। चूंकि गेंद सलमान आगा के पास रुक गई थी तो उन्हें लगा कि गेंद पूरी हो गई है। लेकिन मिराज ने तत्परता दिखाते हुए गेंद को स्टंप्स की ओर मारा और रन आउट की अपील कर दी।

मेहदी हसन से उलझे आगा

सलमान इससे चौंक गए, लेकिन वह क्रीज से बाहर थे और इस कारण तीसरे अंपायर ने उन्हें आउट दिया। इससे सलमान बौखला गए और उन्होंने गुस्से में हेलमेट मैदान पर फेंक दिया और गुस्से से ड्रेसिंग रूम की ओर लौटे। पवेलियन लौटने से पहले सलमान ने मिराज के साथ बहस की, लेकिन बांग्लादेशी कप्तान उन्हें समझाते नजर आए। फैसले को खेल भावना के विपरीत माना जा रहा है।मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश के कप्तान भी हैं। मैच के बाद इस घटना पर उन्होंने कहा, मेरा इरादा केवल गेंद को रोकने और संभावित रन को बचाने का था। वह क्रीज से बाहर थे और मैं सिर्फ गेंद की तरफ जा रहा था। अगर मैं गेंद को मिस कर देता तो वह आसानी से रन ले सकते थे, इसलिए मैंने स्टंप्स पर थ्रो करने का फैसला किया।

रमीज राजा ने भी उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *