Google Analytics Meta Pixel
विदेश

हमने कुछ ही घंटों में ईरान से युद्ध जीत लिया, काम पूरा करके ही पीछे हटेंगे

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध प्रभावी तरीके से जीत लिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती हमलों के कुछ ही घंटों के अंदर नतीजा तय हो गया था, हालांकि मिशन पूरा करने के लिए अमेरिकी सेना इस ऑपरेशन को जारी रखेगी। ट्रंप ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी सेना ने पहले ही जीत हासिल कर ली है लेकिन वॉशिंगटन समय से पहले पीछे नहीं हटेगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने समर्थकों से कहा कि आप जल्दी यह कहना पसंद नहीं करते कि आप जीत गए, लेकिन हम जीत गए। पहले ही घंटे में सब खत्म हो गया था। इस दौरान ट्रंप ने स्टेज पर डांस भी किया। ट्रंप ने अभियान के दौरान ईरान की नौसैनिक ताकत को भारी नुकसान पहुंचाने का श्रेय अमेरिकी सेना को देते हुए कहा कि हमने ईरान के 58 नौसैनिक जहाजों को नष्ट कर दिया है।
बता दें ट्रंप ने इस सैन्य अभियान ऑपरेशन फ्यूरी का भी जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में भीड़ से पूछा कि क्या यह शानदार नाम है? यह तभी अच्छा लगता है जब आप जीतते हैं और हम जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआत में ऑपरेशन के लिए कई नाम सुझाए गए थे, लेकिन उन्हें कोई पसंद नहीं आया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मुझे करीब 20 नाम दिए, मैं तो ऊंघने लगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *