कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
शिवगंगा (तमिलनाडु) : तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के मनमदुरई में एक रिमांड कैदी की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद तनाव फैल गया है. उसके परिवार का आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसे टॉर्चर किया.
मृतक की पहचान 26 वर्षीय आकाश डेलिसन के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि उसे इलाके में हाल ही में हुए एक मारपीट के मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. आकाश और अन्य कथित तौर पर जीवन नगर के जयकुमार और अधनूर के अझगर पर हमले में शामिल थे.
खबर है कि कुछ दिन पहले मनमदुरई में रेलवे कॉलोनी इलाके के पास हमलावरों ने दोनों पर हथियारों से हमला किया था. घटना के बाद, मनमदुरई पुलिस ने केस दर्ज किया और आकाश और एक अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि गिर
