महाराष्ट्र के ठाणे में हॉस्पिटल के डॉक्टरों से मारपीट के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया
महाराष्ट्र के ठाणे में हॉस्पिटल के डॉक्टरों से मारपीट के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश म्हात्रे को बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके तीन साथियों को भी पकड़ा गया है। वहीं, एक डॉक्टर ने नौकरी से इस्तीफा देकर ठाणे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यहां डर का माहौल है। अब कभी वापस नहीं लौटूंगा।
