Google Analytics Meta Pixel
खेल

कैफ पर टिप्पणी कर घिरे आमिर सोहेल, गांगुली का नाम भी आया बीच में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्वकप 2026 के फाइनल से पहले भारत और पाकिस्तान के दो पूर्व क्रिकेटर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग देखने को मिल रही है। कैफ के एक बयान पर अब आमिर का जवाब आया है और उन्होंने कैफ पर अपमानजनक टिप्पणी की है। साथ ही इस मामले में सौरव गांगुली को भी घसीटा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है…

क्या है पूरा मामला?

ताजा विवाद उस समय शुरू हुआ जब मोहम्मद कैफ ने आमिर की अभिषेक शर्मा पर की गई टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह भारत के बारे में बयान सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए देते हैं। कैफ के इस बयान से आमिर नाराज हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया। इस पर आमिर ने स्पष्ट किया कि उन्हें चर्चा में बने रहने के लिए भारत पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि वह क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। दरअसल, टी20 विश्व कप की शुरुआत से ही आमिर भारतीय टीम के प्रदर्शन और संभावनाओं को लेकर लगातार अपनी राय और भविष्यवाणियां साझा करते रहे हैं। हालांकि, वह हमेशा भारतीय टीम को अगले स्टेज से बाहर ही बताते रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया ने इस ढोंगी बाबा को गलत साबित करते हुए हमेशा अलग स्टेज में जगह बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *