Google Analytics Meta Pixel
देश

कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में पीएम की विशाल रैली की तैयारी, BJP ने किया भूमि पूजन

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ का समापन 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल रैली के साथ होगा। रैली की तैयारियों के तहत शनिवार को ब्रिगेड मैदान में विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनीतिक परिवर्तन के लिए प्रार्थना

इस मौके पर खास तौर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव उपस्थित रहे। उनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, राज्य सह-अध्यक्ष राजू बनर्जी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। नेताओं ने रैली की सफलता और राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए प्रार्थना की।

राजनीतिक नहीं, राज्य की जनता की रैली; लाखों लोग शामिल होंगे

कार्यक्रम के बाद समाचार माध्यमों से बातचीत करते हुए भाजपा के राज्य सह-अध्यक्ष राजू बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री की आगामी रैली पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *