पाक आतंकवादी ने कोर्ट में किया खुलासा कहा- ट्रंप को मारने ईरान मुझे हायर किया था
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई नेताओं को मौत के घाट उतारे के लिए निकला एक पाकिस्तानी आतंकी पकड़ा गया है। इसने कोर्ट में खुलासा किया कि ईरान के जासूसों ने मुझे ट्रंप की हत्या करने के लिए कहा था। आरोपी आतंकवादी का नाम आसिफ मर्चेंट है। उसकी उम्र 47 साल है। उसने अदालत में बताया कि उसके परिवार को धमकी दी गई थी और उन्हें बचाने के लिए उसे इस साजिश में शामिल होना पड़ा। उसके पास कोई विकल्प नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी आसिफ मर्चेंट ने ब्रुकलिन की संघीय अदालत में जज के सामने कहा, ‘मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था। मेरे परिवार को धमकी दी गई थी।’
उसने कहा, ‘उसने मुझे साफ-साफ नहीं बताया कि कौन है, लेकिन उसने तीन नाम लिए: डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन और निक्की हेली।’ उस समय डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार थे। निक्की हेली साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर हैं। वह एक महीने पहले ही चुनावी दौड़ से बाहर हो गई थीं। उस पर दो अंडरकवर एफबीआई एजेंट्स, जो हिटमैन के रूप में
