समुद्र में बढ़ा तनाव: अमेरिकी हमले में ईरान का ड्रोन कैरियर निशाने पर
ईरान में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले 7वां दिन भी जारी हैं. 28 फरवरी को शुरू हुए सैन्य अभियान के बाद से ईरान में कम से कम 1,230 लोग मारे गए हैं. ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर परांद में दो स्कूलों पर मिसाइलों से हमला किया गया.ईरान की तरफ से भी खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी है. ईरानी हमलों में इजराइल, UAE, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब को निशाना बनाया जा रहा है.इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पास अब ‘कोई एयर फोर्स नहीं है, कोई एयर डिफेंस नहीं है और एयर फोर्स खत्म हो गई है. उन्होंने कहा कि ईरान इस तरह तबाह किया जा रहा है जैसा लोगों ने पहले कभी नहीं देखा है.उधर, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि ईरानी सेना अमेरिका के किसी भी जमीनी हमले का ‘इंतजार’ कर रही है.
अमेरिका ने ईरान के ‘ड्रोन कैरियर’ पर किया हमला
