Google Analytics Meta Pixel
खेल

बाबा आमिर’ की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले जमकर बवाल किया, फिर उनकी टीम को भारत से हार का सामना करना पड़ा और फिर पाकिस्तान टीम सुपर-8 से बाहर हो गई। इसके बावजूद पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटर अपनी टीम के भविष्य का नहीं सोच रहे हैं, लेकिन उन्हें टीम इंडिया को लेकर भविष्यवाणी जरूर करनी है। इसी कड़ी में आज इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने एक बार फिर भारत की हार की भविष्यवाणी कर दी है।दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी भारत को लेकर उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस बार इंग्लैंड को भारत पर भारी बताया है और बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। आमिर का मानना है कि यह मैच हाई-स्कोरिंग हो सकता है और अगर इंग्लैंड दूसरी पारी में बल्लेबाजी करता है तो उसके जीतने की संभावना ज्यादा होगी। भविष्यवाणी के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *