अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास, कोनार्क पोर्ट को किया तबाह, सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई
तेहरान। अमेरिका ने ईरानी नेवी के दो सबसे अहम बंदर अब्बास नेवल बेस और कोनार्क नेवल बेस पर भीषण हमले किए। अमेरिका और इजराइली हमले के बाद इन दोनों नेवल बेस को लेकर कई सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में बंदर अब्बास नेवल बेस पर तैनात मकरान सी बेस-टाइप जहाज में आग लगी हुई दिख रही है। ईरानी नौसेना का मुख्य हेडक्वार्टर होने के अलावा बंदर अब्बास ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को कंट्रोल करने के मकसद से बनाया गया नौसेना बेस है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान की नौसेना फोर्स को खत्म करना अमेरिकी अधिकारियों का मुख्य मकसद है। अमेरिका ने अभी तक 10 ईरानी जहाजों को खत्म करने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीरों में रात में ली गई बंदर अब्बास नेवस बेस की स्थिति का प
