पॉप स्टार शकीरा अप्रैल में अपनी भारत यात्रा को लेकर फिलहाल चर्चा में हैं। ‘वक्का-वक्का’ की धुनों पर पूरी दुनिया को नचाने वाली
शकीरा का करियर बेहद उतार–चढ़ावों से भरा रहा है। जानते हैं, उनकी संघर्ष से सफलता की कहानी…
गाना लिखना, उसे गाना और हर बीट पर सटीक डांस मूव देना, कोलंबिया की विश्वविख्यात पॉप स्टार शकीरा इन सभी हुनरों का शानदार कॉम्बिनेशन हैं। लेकिन स्कूल में उनकी आवाज टीचर को नहीं भायी थी। स्कूल में मजाक उड़ाया जाता कि उनकी आवाज बकरी जैसी है। बारांक्विला शहर में 2 फरवरी 1977 को जन्मी शकीरा आज स्पेनिश और अंग्रेजी के साथ आधा दर्जन भाषाओं की गायकी में पारंगत हैं।
