West Asia Crisis: एयरस्पेस बंद, उड़ानें ठप; भारतीय दूतावास हुआ सक्रिय, स्पाइसजेट-इंडिगो की विशेष सेवाएं शुरू
पश्चिम एशिया के कई हिस्सों में अस्थायी रूप से हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के कारण खाड़ी क्षेत्र में उड़ान संचालन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है। इस स्थिति में बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न देशों में फंस गए हैं। भारतीय राजनयिक मिशनों ने प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए सक्रिय पहल शुरू की है, जबकि कई एयरलाइनों ने विशेष राहत उड़ानों की घोषणा की है।
कुवैत में भारतीय दूतावास पूरी तरह सक्रिय
कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि वह हवाई क्षेत्र
