सऊदी प्रिंस के भाई ने खेला डबल गेम, ईरान से लग रहा डर
तेहरान। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि ईरान की सरकारी मीडिया ने कर दी है। दो ईरानी सूत्रों के हवाले से बताया है कि हमले से कुछ देर पहले खामेनेई अपने दो सीनियर सलाहकारों अली लारीजानी और अली शमखानी के साथ एक सुरक्षित जगह पर बैठक कर रहे थे। इजराइल डिफेंस फोर्सेज ने कहा है कि अली शमखानी भी शनिवार सुबह हमलों में मारे गए हैं जबकि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानी सुप्रीम लीडर की मौत की बात कही। लारीजानी ने शनिवार रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक्स पर एक पोस्ट किया था और फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर पता नहीं चल पाया है।
मीडिया रिपोर्ट में अमेरिका के एक सूत्र ने बताया कि खामेनेई शाम को तेहरान में एक बैठक करने वाले थे इजराइली खुफिया एजेंसी को इसकी जानकारी थी, लेकिन इससे पहले खुफिया एजेंसी को ये भी पता चल गया कि सुप्रीम लीडर शनिवार सुबह भी एक बैठक करने वाले हैं इसीलिए इजराइली हमला सुबह किया गया। हालांकि बैठक की जगह नहीं बताई गई है लेकिन तेहरान में एक सिक्योर कंपाउंड
