Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़

अब शहरी इलाकों में घर-घर पहुंचेंगे डॉक्टर और मुफ्त दवाएं, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किए 55 करोड़ रुपए

प्रदेश की सरकार ने शहरी इलाकों में घर पहुंच स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए 55 करोड़ रुपए खर्चने की तैयारी की है। राज्य के 14 नगर निगमों के स्लम इलाकों में यह काम होगा। इस योजना का मकसद मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराना होगा। योजना का नाम मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना है। मुख्य सचिव आर.पी. मंडल की अध्यक्षता में गठित समिति की शनिवार को बैठक हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने इस योजना को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *