सूर्यकांत तिवारी की तबीयत बिगड़ी:व्हील चेयर में पहुंचा अस्पताल, जेल में तनाव बढ़ा
ED के मनी लॉन्ड्रिंग और खनिज मामलों में आरोपी सूर्यकांत तिवारी की तबीयत बिगड़ गई है। गुरुवार को उसे अस्पताल लाया गया था। शुक्रवार को भी उसने अस्पताल भेजे जाने की बात कही। जेल में भी डॉक्टर होते हैं, मगर सूर्यकांत को फिर से अंबेडकर भेजा गया। व्हील चेयर पर बैठाकर जेल का स्टाफ और एक केयर टेकर सूर्यकांत को इधर से उधर ले जाता कैमरे में कैद हुआ।
सूर्यकांत ,पुलिस स्टाफ और अस्पताल के लोगों से मिलता बातें करता दिखा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सूर्यकांत का स्ट्रेस लेवल बढ़ने की वजह से उसे सिर दर्द, ब्लड प्रेशर की परेशानी हो रही है। जेल में बढ़े तनाव की वजह से उसे अस्पताल लाया गया। 23 नवंबर तक सूर्यकांत को जेल में रखा जाना है, इसके बाद फिर पेशी है।
