डिजिटल गवर्नेंस में मध्यप्रदेश पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान
डिजिटल गवर्नेंस, तकनीक आधारित पुलिसिंग एवं नागरिक सेवा वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘IT Implementation for Governance & Public Service Delivery’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान The Indian Express Group द्वारा आयोजित Technology Sabha Awards समारोह में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार आधारित प्रशासनिक सुधार तथा नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बढ़ावा देने हेतु प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB) श्री जयदीप प्रसाद द्वारा पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश श्री
