शिवम दुबे की गेंदबाजी क्यों बनी चिंता का कारण?: बने सबसे महंगे ओवर वाले भारतीय, एक बॉल तो पिच से बाहर फेंक दी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की, लेकिन इस मुकाबले में कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी बने, जिन्हें खिलाड़ी शायद ही याद रखना चाहेंगे। जहां एक ओर भारत ने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, वहीं दूसरी ओर शिवम दुबे के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारत के 257 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 184 रन बना डाले। दुबे ने दो ओवर में 46 रन लुटाए।
भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी
टी20 विश्वकप में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते
