टैरिफ तकरार सुलझने की दिशा में, US की जल्द घोषणा, भारत की ओर से भी हरी झंडी
व्यापर | अमेरिका (US) से एक ओर जहां लगातार ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि भारत (India) पर लगा 50% हाई टैरिफ (50% higher tariff) कम किया जा सकता है. खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ऐसे बयान दिए हैं. वहीं अब रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत भी अमेरिका को राहत देने के मूड में नजर आ रहा है. इसमें India-US Trade Deal से संबंधित अधिकारियों के वाले से ऐसा कहा जा रहा है कि अगर US Tariff Cut करता है, तो फिर भारत भी तमाम प्रोडक्ट पर टैरिफ घटाने को तैयार है.
50% फिर भी निर्यात में गिरावट थमी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की लचीली घरेलू अर्थव्यवस्था और निर्यात में अनुमान से कम गिरावट, अमेरिका के साथ चल रही ट्रेड डील पर बातचीत में भारत को ही लाभ पहुंचा रही है. अक्टूबर में अमेरिका को निर्यात सालाना आधार पर 8.6% गिरकर 6.3 अरब डॉलर रहा, लेकिन ये इससे पिछले सितंबर महीने की 12 फीसदी गिरावट तुलना में काफी कम है. जबकि दोनों ही महीनों में अमेरि
