T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के ‘भारत को नहीं हराया’ वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
टी20 विश्वकप 2026 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मच गया है। टी20 विश्वकप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ियों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। दरअसल, शादाब खान ने शाहिद अफरीदी और मोहम्मद यूसुफ समेत पूर्व खिलाड़ियों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि पूर्व खिलाड़ी वो नहीं कर पाए, जो उन्होंने किया है। शादाब ने कहा था कि उनकी टीम ने भारत को विश्वकप में हराया है, जबकि पूर्व खिलाड़ी कभी ऐसा नहीं कर पाए। अब इस बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार आया है।
क्या है पूरा मामला?
टी20 विश्व कप 2026 में भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में घमासान का दौर जारी है। टीम के ऑलराउंडर शादाब खान पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर आए थे। अफरीदी और यूसुफ समेत पूर्व खिलाड़ियों ने टीम से
