Google Analytics Meta Pixel
देश

नोएडा में तनाव: प्रदर्शन उग्र हुआ, पत्थरबाजी और आगजनी से हालात बिगड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली/नोएडा: सैलरी में बढ़ोतरी की मांग लिए नोएडा फेज 2 में कर्मचारियों का हंगामा देखने को मिल रहा है. नोएडा के फेज़ 2 में गाड़ियों और प्रॉपर्टी में तोड़फोड़ की गई और पत्थर फेंके गए हैं. तोड़फोड़ और गाड़ियों में आगजनी जैसी तस्वीरें भी सामने आ रही है.

जहां एक कंपनी के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने की अपनी मांग को लेकर प्रोटेस्ट करने के लिए इकट्ठा हुए थे. हालात को कंट्रोल करने के लिए यहां भारी पुलिस तैनात की गई है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौके पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सड़कों पर हजारों की तादाद में कर्मचारी नजर आ रहे हैं. इलाके में भारी भीड़ होने के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं.

प्रदर्शनकारी का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से अनसुनी की जा रही हैं. उन्हें मिलने वाला वेतन 10,000 से 11,000 के बीच है, जिसमें गुजारा करना नामुमकिन है. उनकी मांग है कि इन-हैंड सैलरी कम से कम 20,000 की जाए. मजदूरों ने आरोप लगाया कि 16-16 घंटे काम करने के बाद भी उन्हें उचित लाभ नहीं मिल रहा है. प्रशासन केवल ‘माँगें मान ली गई हैं’ का आश्वासन दे रहा है, लेकिन धरातल पर कुछ भी लागू नहीं हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *