Google Analytics Meta Pixel
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले स्विस संसद के सदस्य श्री निक्लाउस सैमुअल गुगर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में स्विट्जरलैंड की संसद (नेशनल काउंसिल) के सदस्य श्री निक्लाउस सैमुअल गुगर ने सौजन्य भेंट की। श्री गुगर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से औद्योगिक विकास, ऊर्जा संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री नीरज मंडलोई, प्रबंध संचालक एमपीआईडीसी श्री चंद्रमौली शुक्ला सहित औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *