मंत्री श्री सारंग ने किया सुभाष नगर में प्रस्तावित सिविल अस्पताल के निर्माण स्थल का निरीक्षणप्रथम चरण में 20 हजार वर्गफीट में बनेगा 30 बिस्तरीय अस्पतालकरीब 5 लाख लोगों को मिलेगा अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
भोपाल : सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को नरेला प्रस्तावित सिविल अस्पताल के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ नगर निगम, पीडब्लूडी, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर तय समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने हेतु निर्देशित किया। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि सुभाष नगर में प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह 30 बिस्तरीय सिविल अस्पताल अत्याधुनिक जांच सुविधाओं से युक्त होगा। इससे नरेला क्षेत्र के करीब 5 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा।
मंत्री श्री सारंग ने किया सुभाष नगर में प्रस्तावित सिविल अस्पताल के निर्माण स्थल का निरीक्षण
प्रथम चरण में 20 हजार वर्गफीट में बनेगा 30 बिस्तरीय अस्पताल
करीब 5 लाख लोगों को मिलेगा अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 19, 2024, 19:11 IST
सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को नरेला प्रस्तावित सिविल अस्पताल के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ नगर निगम, पीडब्लूडी, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण कर तय समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने हेतु निर्देशित किया। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि सुभाष नगर में प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह 30 बिस्तरीय सिविल अस्पताल अत्याधुनिक जांच सुविधाओं से युक्त होगा। इससे नरेला क्षेत्र के करीब 5 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा।