खेल

WPL 2026 Prize Money: आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, दिल्ली को मिले 3 करोड़; मंधाना और सोफी डिवाइन का रहा जलवा

महिला प्रीमियर लीग 2026 सिर्फ क्रिकेट का उत्सव नहीं, बल्कि पैसों और अवॉर्ड्स का भी उत्सव साबित हुआ। स्मृति मंधाना की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेमिमा रॉड्रिग्स की दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही आरसीबी खिलाड़ियों और टीम स्टाफ पर पुरस्कारों की बारिश भी हुई। वहीं, रनर अप बनी दिल्ली कैपिटल्स को भी तीन करोड़ रुपये का सम्मान मिला।पहले बल्लेबाजी करने वाली दिल्ली टीम के लिए लिजेल ली ने 30 गेंद में 37 रन और शेफाली वर्मा ने 13 गेंद में 20 रन की पारी खेली। वोल्वार्ड्ट ने 25 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 37 गेंद में आठ चौके की मदद से 57 रन की पारी खेली। चिनेल हेनरी 15 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। आरसीबी की ओर से लॉरेन बेल ने चार ओवर में केवल 19 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नदिन डी क्लर्क को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *