मनोरंजन

कंपोजर-सिंगर एआर रहमान ने अपने पहले दिए गए बयान पर सफाई दी

कंपोजर-सिंगर एआर रहमान ने अपने पहले दिए गए बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी इरादे को समझने में गलती हो जाती है। कॉन्ट्रोवर्सी के बाद रहमान का यह पहला बयान है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें सांप्रदायिक वजहों से पिछले 8 सालों से बॉलीवुड में काम नहीं दिया जा रहा है।

वहीं, जावेद अख्तर के बाद अब कंगना रनोट भी एआर रहमान के बयान पर भड़क गईं। एक्ट्रेस ने बताया- ‘मैं चाहती थी कि एआर रहमान मेरी फिल्म इमरजेंसी का नरेशन करें, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वो किसी प्रोपगेंडा फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते।’ विवाद बढ़ने पर अब एआर रहमान ने सफाई देते हुए कहा है कि वो किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *