Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

लिवर इंफेक्शन से एक्टर अभिनय का निधन, फैंस और साथियों में शोक की लहर

मुंबई: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता अभिनय का 44 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से किडनी और लिवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। आज तड़के लगभग चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी असामयिक मौत ने तमिल सिनेमा जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है।

लिवर इंफेक्शन से जूझ रहे थे अभिनय
पिछले कुछ महीनों से अभिनेता अभिनय गंभीर लिवर इंफेक्शन के कारण बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें काफी खर्च उठाना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार भी लगाई थी। बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज रुकने की कगार पर था। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के कई साथियों ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया था। अभिनेता धनुष ने उन्हें 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी थी, वहीं कॉमेडी एक्टर से हीरो बने बाला ने भी व्यक्तिगत रूप से मिलकर मदद की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *