Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खेल

सनराइजर्स हैदराबाद के मिशेल मार्श एंकल इंज्युरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर

कोरोना के कारण यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन में लगातार खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर मिशेल मार्श एंकल इंज्युरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में चोट लगी थी। उनकी जगह वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर लेंगे।

सनराइजर्स ने ट्वीट किया, ‘‘मिशेल मार्श चोट के कारण बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। उनकी जगह जेसन होल्डर को आईपीएल 2020 के लिए टीम में शामिल किया गया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *