विदेश

पिछले हफ्ते वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया तो उन्होंने कई बार भगवान का नाम लिया

पिछले हफ्ते वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश किया गया तो उन्होंने कई बार भगवान का नाम लिया। मादुरो ने कहा, “मैं भगवान का आदमी हूं। मैं आजाद हो जाऊंगा”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदालत में दिखे इस व्यवहार के पीछे मादुरो की आध्यात्मिक आस्था है, जो रोमन कैथोलिक चर्च से नहीं, बल्कि भारत के एक ऐसे गुरु से जुड़ी है जिन्हें करोड़ों लोग ‘चमत्कारों का पुरुष’ मानते हैं।

मादुरो का जन्म एक कैथोलिक परिवार में हुआ था और वेनेजुएला भी कैथोलिक बहुल देश है। इसके बावजूद मादुरो उन प्रमुख वेनेजुएलाई नेताओं में शामिल थे, जिन्हें दिवंगत भारतीय गुरु श्री सत्य साईं बाबा का भक्त बताया जाता है।

मादुरो ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज समेत कई हाई प्रोफाइल लोग सत्य साईं बाबा के भक्त हैं। यही वजह है कि भारत से 15 हजार किमी दूर वेनेजुएला में सत्य साईं बाबा मशहूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *