अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अब वेनेजुएला को चलाएगा और उसके विशाल तेल भंडार से सालों तक तेल निकालेगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि अमेरिका अब वेनेजुएला को चलाएगा और उसके विशाल तेल भंडार से सालों तक तेल निकालेगा। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने बताया कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार “जो भी जरूरी है, वह सब दे रही है।”
जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका कितने समय तक वेनेजुएला पर सीधा कंट्रोल रखेगा। क्या यह तीन महीने होगा? छह महीने? एक साल? या उससे भी अधिक? इसपर उन्होंने कहा, ‘यह तो समय ही बताएगा, लेकिन यह काफी लंबा समय होगा, शायद सालों तक।’
