Monday, September 14, 2026
व्यापार

सोने-चांदी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड? क्या आपकी बचत पर पड़ेगा इसका सीधा असर? देखें यहाँ आज का लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली: भारत में सोने और चांदी की कीमतों में आज हल्की बढ़त देखी गई है. निवेशकों की बढ़ती रुचि और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चढ़ाव का सीधा असर भारतीय बाजारों में दिखाई दे रहा है. आज भारत में 24 कैरेट सोना 12986 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 11904 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 9740 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर दर्ज किया गया है.

लंबे समय से सोना महंगाई से बचाव का सबसे भरोसेमंद साधन माना गया है और इसी वजह से निवेशक लगातार सोने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. देश के प्रमुख महानगरों में आज सोने के दाम लगभग स्थिर रहे हैं. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 13134 रुपये प्रति ग्राम दर्ज हुआ है जबकि मुंबई में यह 12986 रुपये प्रति ग्राम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *