मनोरंजन

एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन ने हाल ही में अपने घर में माता की चौकी रखी थी

एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन ने हाल ही में अपने घर में माता की चौकी रखी थी। अब चौकी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भक्ति में लीन नजर आई हैं। कहीं एक्ट्रेस होश खोती दिखीं, तो कभी वो जोर-जोर से हंसती नजर आई हैं। इस दौरान उनके परिवार के लोग उन्हें संभालते दिखे।

शनिवार को सुधा चंद्रन ने माता की चौकी रखी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से सीनियर एक्टर किरण कुमार, समेत कई टीवी कलाकार भी मौजूद थे। चौकी के दौरान सुधा ने माइक पर भजन गाए और क्लासिकल डांस भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *