साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी साल 2026 में बॉलीवुड में कदम रखने जा रही
साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी साल 2026 में बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वह इस साल दो हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी। इस वो फिल्म मेरे रहो और रामायण में दिखाई देंगी।
फिल्म मेरे रहो में उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे, फिल्म को 2026 में रिलीज किया जाना है, लेकिन इसकी रिलीज डेट को लेकर इंडस्ट्री में काफी समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
दरअसल, बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया कि कुछ समय पहले तक मेकर्स ने फिल्म के लिए 24 अप्रैल 2026 की रिलीज डेट तय की थी। मेकर्स का मानना था कि यह समय फिल्म के लिए सही रहेगा, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म को जुलाई 2026 तक टाला जा सकता है।
