Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

शेयर बाजार में बड़ा धमाका! 2026 में आएंगे 1.2 लाख करोड़ के IPO

अगर आपको लगता है कि IPO का जोश अब ठंडा पड़ जाएगा, तो 2026 आपको चौंका सकता है. शेयर बाजार से जुड़े आंकड़े बता रहे हैं कि आने वाला साल IPO निवेशकों के लिए और भी बड़ा हो सकता है. 2025 में रिकॉर्डतोड़ फंड जुटाने के बाद अब 2026 के लिए कंपनियों की लाइन और लंबी होती नजर आ रही है |

साल 2025 IPO बाजार के लिए बेहद खास रहा. इस साल 100 से ज्यादा कंपनियां शेयर बाजार में उतरीं और करीब 1.76 लाख करोड़ रुपये जुटाए | यह रकम पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रही और इससे साफ हो गया कि कंपनियों और निवेशकों दोनों का भरोसा बाजार पर बना हुआ है. इसी मजबूत माहौल ने 2026 के लिए रास्ता तैयार किया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *