Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के वंडर बॉय को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
Vaibhav Suryavanshi : भारतीय क्रिकेट का ऐसा नाम बन चुके हैं, जो बेहद कम उम्र में ही देशभर में चर्चा का विषय है। मैदान पर ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब युवा क्रिकेट सनसनी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान मिला है। वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो उनकी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का प्रमाण है।
दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैभव को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर यह भी जानकारी सामने आई कि वैभव सूर्यवंशी जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह सम्मान केवल वैभव की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि सही दिशा और मेहनत से कम उम्र में भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।
