Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

ICC की मुश्किलें बढ़ीं! जियो हॉटस्टार की चाल से 27 हजार करोड़ का करार फंसा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को देश में 2026 में होने वाले ICC पुरुष T20 विश्व कप से पहले एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के JioStar ने आईसीसी को औपचारिक रूप से बता दिया है कि वह भारी वित्तीय घाटे के कारण अपने चार साल के भारत मीडिया-राइट्स डील के बाकी बचे दो वर्षों का संचालन नहीं कर सकती है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि ICC ने 2026-29 के लिए भारत के मीडिया राइट्स की एक नई बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी है और लगभग 2.4 बिलियन डॉलर की मांग कर रही है |

2024-27 साइकिल के लिए ICC के मीडिया राइट्स की वैल्यू 3 बिलियन डॉलर यानी करीब 27 हजार करोड़ रुपए आंकी गई थी. जिसमें प्रत्येक वर्ष एक प्रमुख पुरुष आयोजन निर्धारित था. मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि JioStar द्वारा 2027 तक चलने वाले कांट्रैक्ट से हटने के संकेत के साथ, ICC ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI), नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो से राइट्स लेने के लिए संपर्क किया है. चर्चाओं से परिचित अधिकारियों के अनुसार, प्राइसिंग संबंधी चिंताओं के कारण अब तक किसी भी प्लेटफ़ॉर्म ने कोई ठोस रुचि नहीं दिखाई है, जिससे ICC के लिए आगे का रास्ता स्पष्ट नहीं हो पाया है. वहीं दूसरी ओर अभी तक आईसीसी और ना ही किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *