मनोरंजन

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो के खिलाफ PPL (पीपल परफॉर्मेंस लिमिटेड) ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो के खिलाफ PPL (पीपल परफॉर्मेंस लिमिटेड) ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। आरोप हैं कि कपिल शर्मा के शो में 3 गानों का इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए उनसे प्रोड्यूसर्स या मेकर्स ने किसी तरह की परमिशन नहीं ली है।

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, PPL द्वारा 12 दिसंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में कपिल शर्मा के शो के खिलाफ कमर्शियल याचिका दायर की गई है। कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए याचिका में कहा गया है कि जून से सितंबर के बीच 3 लाइसेंसी गानों का इस्तेमाल बिना इजाजत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *