Google Analytics Meta Pixel
व्यापार

पतंजलि फूड्स की बढ़ती शेयर वैल्यू, निवेशकों की जेब में ₹3900 करोड़ का फायदा

ऐसा लग रहा है कि पतंजलि फूड्स के शेयरों ने अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ ली है. 15 दिसंबर के बाद से अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है | जिसकी वजह से निवेशकों को करीब 3900 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है. खास बात तो ये है कि इस तेजी की वजह से कंपनी वैल्यूएशन एक बार फिर से 61 हजार करोड़ रुपए को पार कर गई है |अगर बात आज यानी शुक्रवार की बात करें तो पतंजलि फूड्स के शेयरों में कारोबारी सत्र के दौरान पौने तीन फीसदी तक की तेजी देखने को मिल चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में पतंजलि फूड्स के शेयरों के आंकड़े क्या कहानी कह रहे हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *