विदेश

महीने में 12 लाख रुपए की आमदनी होगी तभी सऊदी अरब में मिलेगी शराब

रियाद । सऊदी अरब ने दशकों पुराने शराब प्रतिबंध में ढील देते हुए गैर-मुस्लिम विदेशी निवासियों को सीमित शराब खरीदने की अनुमति दी है। यह बदलाव राजधानी रियाद की एकमात्र लाइसेंस प्राप्त शराब दुकान से शुरू हुआ है, जो पहले केवल विदेशी राजनयिकों के लिए थी। अब उच्च आय वाले गैर-मुस्लिम एक्सपैट्स भी यहां से शराब खरीद सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शराब खरीदने के लिए गैर-मुस्लिम विदेशी को मासिक आय कम से कम 50,000 सऊदी रियाल (लगभग 13,300 अमेरिकी डॉलर या 11-12 लाख भारतीय रुपये) साबित करनी होगी। इसके लिए सैलरी स्लिप या आय प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य है।
दुकान में प्रवेश और खरीदारी पर मासिक कोटा लागू है, जो सरकारी आईडी से जुड़ा होता है। यह सुविधा केवल प्रीमियम रेजीडेंसी धारकों या उच्च आय वाले एक्सपैट्स तक सीमित है। सऊदी नागरिकों और मुस्लिमों के लिए शराब पर पूर्ण प्रतिबंध बरकरार है। सरकार ने अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, और जानकारी अनाम सूत्रों से आई है। यह कदम स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *