मनोरंजन

बॉर्डर 2’ टीजर पर सनी देओल का भावुक अंदाज, आंखों में छलके आंसू

लंबे वक्त से सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है ‘बॉर्डर 2’ के मेकर्स ने फिल्म का टीजर विजय दिवस पर लोगों के बीच लाया गया है, जो कि फिल्म के लिए एक खास मौका है. टीजर का लॉन्च इवेंट किया गया, जिसमें सभी स्टार जीप से पहुंचे, इस दौरान लोगों की नजरें सनी देओल पर टिकी रही. वहीं स्टेज पर फिल्म का डायलॉग बोलते हुए उनकी आंखें आंसुओं से भर गई |

23 जनवरी, 2026 को अनुराग सिंह की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें सभी एक्टर्स कमाल के लुक में नजर आ रहे हैं. साथ ही टीजर में सनी देओल की आवाज में जबरदस्त डायलॉग ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च इवेंट में अहान शेट्टी, सनी देओल और वरुण धवन शामिल हुए. हालांकि, इस मौके पर सनी देओल काफी इमोशनल दिखे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *