व्यापार

ऐतिहासिक रुपया गिरावट, डॉलर के मुकाबले अब तक का सबसे कमजोर स्तर

मंगलवार को रुपया में एक बार फिर से ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली. रुपया डॉलर के मुकाबले में पहली बार 91 के लेवल के पार दिखाई दिया. खास बात तो ये है कि सिर्फ 10 कारोबारी दिनों में ही डॉलर के मुकाबने में रुपया 90 से 91 की ओर चला गया. आंकड़ों के अनुसार डॉलर के मुकाबले में रुपया पहली बार 2 नवंबर को 90 के पार गया था. जानकारों की मानें तो रुपए में गिरावट की प्रमुख वजह विदेशी निवेशकों का मुनाफावसूली और अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील में देरी है.

ताज्जुब की बात तो ये है कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है | जानकारों की मानें तो डॉलर के मुकाबले में रुपया इसी महीने में 92 के लेवल को भी पार कर सकता है. मौजूदा साल में डॉलर के मुकाबले में रुपया 6 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर डॉलर के मुकाबले में रुपया किस लेवल पर कारोबार कर रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *