Google Analytics Meta Pixel
खेल

Messi India Tour: दिल्ली से मुंबई तक मेसी का जलवा, हैंडशेक की कीमत 1 करोड़!

Messi India Tour : ने भारत में खेल प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह और रोमांच पैदा कर दिया है। फुटबॉल की दुनिया के सुपरस्टार और अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी एक खास कार्यक्रम के तहत दिल्ली पहुंचने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Messi India Tour से जुड़ी सबसे चौंकाने वाली खबर यह है कि मेसी से मुलाकात और एक हैंडशेक का टिकट कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये (लगभग 120,000 डॉलर) तक में बिक रहा है। हालांकि इस कीमत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेजी से वायरल हो रही है। यह खबर मेसी के ग्लोबल स्टारडम और भारत में उनके जबरदस्त फैन बेस को साफ तौर पर दिखाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *