कोलकाता स्टेडियम में बवाल: मेस्सी इवेंट का ऑर्गनाइजर अरेस्ट, ममता बनर्जी ने मांगी माफी, जांच के आदेश दिए
कोलकाता: महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी (Great football player Lionel Messi) के कार्यक्रम के दौरान शनिवार को कोलकाता (Kolkata) के साल्ट लेक स्टेडियम (Salt Lake Stadium) में मची अफरा-तफरी कानून-व्यवस्था के बड़े मामले में तब्दील हो गई, जिसमें पुलिस ने कथित कुप्रबंधन के आरोप में मुख्य आयोजक को हिरासत में ले लिया, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए और फुटबॉल के इस दिग्गज खिलाड़ी को देखने से वंचित रह गए प्रशंसकों से माफी मांगी.
फुटबॉल के दीवानों के लिए जो जीवन का सबसे सुखद अनुभव हो सकता था, वह एक तरह से बुरी याद में बदल गया क्योंकि बड़ी रकम खर्च कर टिकट खरीदने के बावजूद हजारों प्रशंसकों ने अर्जेंटीना के इस दिग्गज एक साफ झलक नहीं मिल पाने से निराशा में यहां साल्ट लेक स्टेडियम के अंदर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
