भारत-रूस की नजदीकियों पर ट्रंप सख्त, एक और टैरिफ लगाने की धमकी दी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत दौरे को एक जश्न की तरह सेलीब्रेट किया गया. जिसे पूरी दुनिया ने देखा. साथ ही महसूस किया कि रूस और भारत का रिश्ता कितना गहरा है |रूस और भारत की दोस्ती कोई अभी की नहीं है. दशकों पुरानी है. पुतिन भारत के दौरे पर पहली बार नहीं आए थे. लेकिन इस दौरे को खास बनाया मौजूदा हालातों ने. खासकर तब जब अमेरिका ने भारत के रूसी तेल खरीदने पर 25 फीसदी का एक्स्ट्रा टैरिफ लगा दिया है. 25 फीसदी टैरिफ पहले से ही लगा है. इसका मतलब है कि भारत पर मौजूदा समय में सबसे ज्यादा 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लगा हुआ है | अब ट्रंप को भारत पर टैरिफ लगाने का एक और मौका मिल गया है. इस बार उनका निशाना भारत का एग्री सेक्टर है. ट्रंप ने भारत के चावल पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
अमेरिकी कृषि प्रतिनिधियों से ट्रंप की मुलाकात
