देश

सपा में बड़ा उलटफेर संभव? अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक से की गुपचुप मुलाकात! जानें क्या है ‘हाथ पकड़ने’ का राज?

UP Politics Controversy: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अखिलेश सहारनपुर के एयरपोर्ट पर एक युवक का हांथ पकड़कर किनारे पर ले जाते हैं और उससे कुछ गुफ्तगू करते हैं. अब इस वीडियो में बातचीत के कई मायने निकाले जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर सब पूछ रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या ‘सीक्रेट मीटिंग’ हुई? फिलहाल सामने आए इस वीडियो को विधानसभा चुनाव 2027 से जोड़कर देखा जा रहा है.

दरअसल, रविवार को अखिलेश यादव सहारनपुर में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. वहां से खाली होने के बाद वो सीधे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे. सरसावा एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई, जिसे अखिलेश यादव ने किनारे पर ले जाकर कुछ समय तक बातचीत की. अखिलेश ने जिससे बात की वह कोई और नहीं बल्कि बसपा का पूर्व विधायक है. इसके बाद भाजपा में रहा, जहां सहारनपुर देहात सीट से 2017 में चुनाव लड़ा. लेकिन 2022 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो समाजवादी पार्टी ज्वाइन क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *