Google Analytics Meta Pixel
विदेश

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के जंगलों में लगी भीषण आग, हाई अलर्ट जारी

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स स्थित जंगलों में भीषण आग ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। यहां का तापमान 42 डिग्री होने के साथ ही तेज हवाओं के कारण आग और उग्र हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर लोगों को तुरंत घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी गई है। स्थिति इतनी भयावह है कि कई इलाकों से सामने आए वीडियो दिल दहला देने वाले हैं।
जानकारी अनुसार सेंट्रल कोस्ट से लेकर हंटर रीजन तक आग तेजी से फैल रही है। सिर्फ शनिवार को सेंट्रल कोस्ट इलाके में हजारों हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया। फेगन्स बे और वॉय-वॉय जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सबसे ऊंचा अलर्ट जारी किया गया है। यह इलाका करीब 3.5 लाख लोगों का घर है और सिडनी से सिर्फ 45 किलोमीटर दूर स्थित है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 16 घर आ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *